उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव के द्वारा नेताजी की तस्वीर के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस की अग्रणीय भूमिका रही।  “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के नारे से उन्होंने युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। देश के लिए नेताजी का त्याग और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक सीमा श्रीवास्तव, सरिता ग्यासेन, नवीन पाठक, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, प्रियंका सिंह, रेनू कुमारी, शालिनी सिंह, रितु कुमारी, रंजीत कुमार ,ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, शिव साह, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!