हजारीबाग: ईचाक प्रखंड अंतर्गत डाड़ीघाघर पंचायत के फूफन्दी गांव में सोमवार को शहीद समाजसेवी तुलेश्वर हेम्ब्रोम जी कि 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी धर्म पत्नी शांति देवी और ग्राम प्रधान मांझी हड़ाम छातो हेम्ब्रोम ने शहीद की प्रतिमा श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अवसर पर समाजसेवी सह संथाल समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रमेश कुमार हेम्ब्रम ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि <span;>तुलेश्वर हेम्ब्रोम सामाजिक अगुवा थे। समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ दिखते थे। आज भी लोगों को उनकी कमी खलती है।
श्रद्धांजलि देने वालों में आदिवासी सेंगल अभियान के जिला परगना लालजी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम हंसदा रितलाल हंसदा, महेश सोरेन, सुरेंद्र हेम्ब्रोम शिकारी हेम्ब्रम, मोतीलाल सोरेन, बासुदेव हेम्ब्रम सुरेंद्र टुडू, मंजु कुमारी मुर्मू,सुरजी देवी, मैनो मुर्मू, रूपया हेम्ब्रम सहित कई शामिल रहे।