नौ जुलाई की हड़ताल तय करेगी मजदूरों का भविष्य : रमेंद्र कुमार

रामगढ़: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 13वां केंद्रीय सम्मेलन बुधवार को भुरकुंडा के रिवर साइड स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार और विशिष्ठ अतिथि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। सम्मेलन में झारखंड के सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन से पूर्व ऑफिसर क्लब के निकट धरती आबा बिरसा मुंडा की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अवसर पर अध्यक्ष मंडली के रूप लखनलाल महतो, विंध्याचल बेदिया, रामस्वरूप, विनोद बिहारी पासवान, अशोक यादव और नरेश मंडल का चयन किया गया।

केंद्रीय सम्मेलन में कोयला श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। वहीं केंद्र सरकार की नीतियों और चार लेबर कोड को लेकर बातें रखीं गई। सम्मेलन में यूनियन के आय-व्यय का ब्योरा भी साझा किया गया। इसके उपरांत देर शाम यूनियन की नई केंद्रीय कमेटी का गठन कर घोषणा की गई। 

वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एटक अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी नौ जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल मजदूरों का भविष्य तय करेगी। हड़ताल को सफल बनाकर यह बताना है कि हम सभी मजदूर एक हैं। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। मजदूर सरकार से अपना हक लेकर रहेंगे। 

पुनः अध्यक्ष चुने गए शत्रुघ्न महतो 

यूनियन की नई केंद्रीय कमेटी में अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, उपाध्यक्ष लखन लाल महतो, विंध्याचल बेदिया, रामस्वरूप, मो. शरीफ, नंदू यादव, महासचिव रमेंद्र कुमार, सचिव अशोक यादव, ढुल्लू महतो, रामजी शाह, नरेश मंडल, विनोद बिहारी पासवान, कोषाध्यक्ष जेपीएन सिन्हा, कार्यकारणी समिति सदस्य विकास कुमार, अनुज कुमार, वरुण कुमार, सुदेश प्रसाद, महादेव मांझी, बिनोद मिश्रा, एसएनए जाफरी, ललित नारायण राय, बलराम नायक, भीम महतो, नवीन कुमार विश्वकर्मा, पंकज कुमार सिंह, जयनंदन महतो, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पप्पु, अरविंद शर्मा, प्रेम कुमार, कर्मा मांझी, पशुपति कोल, गुरु प्रसाद हाजरी, तुलसी साव, अरशद हुसैन, संतोष गोराई, नर्मदेश्वर पाण्डेय, बिपिन राय, शिशिर कुमार, छोटू राम, रघुनाथ प्रसाद, सन्यासी नायक, विजय कुमार तिवारी, विजय कुमार शेखर, साहेब राम मांझी, संझली मुर्मू, उदय प्रसाद साहू, एस्थर लंग, सतेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल, मंगरू महतो समेत स्थाई आमंत्रित सदस्य शमशेर आलम, संजीवनी कुमार, ज्योति कुमार, रविशंकर, अमरेंद्र कुमार का मनोनयन किया गया। 

ये रहे उपस्थित 

सम्मेलन में मंगल नायक, लखेंद्र राय, विकास कुमार, विनोद मिश्रा, अनुज कुमार, एनपी सिंह, संतोष पासवान, वीरेंद्र पासवान, अशोक, संतोष सिंह, अफजल हुसैन, रवि कुमार, फूलचंद यादव, प्रेम कुमार, संन्यासी नायक, अरूण कुमार चौधरी, राजेंद्र नायक, छोटू राम, रामजी साह, बलराम नायक, जगदीश साव सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!