रामगढ़: भुरकुंडा मेन रोड स्थित साईं मंदिर का 14वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मंदिर को फूलों और एलईडी लाइट से आर्कषक रूप से सजाया गया।  पुजारी जनार्दन गिरी और राजकुमार गिरी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।साथ ही मंदिर आने वाले साईं भक्तों ने भी पूजा-अर्चना की।सुबह साई बाबा के शाही स्नान और हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं दोपहर में मंदिर से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। जिसे नगर भ्रमण कराया गया। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर जगतार सिंह, हरि साहनी, अशोक सोनी, मुकेश, मनोज, अजय गुप्ता, गुड्डो सिन्हा, बुधन गोस्वामी, बसंत, सिंधु गुप्ता , गोलू, परमजीत कौर, अंजू देवी, गोड्डा सिंह मन्नू, तनुजा, दिनेश साहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!