उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की163वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र विवान ने स्वामी विवेकानंद की संक्षिप्त जीवनी प्रस्तुत की। जिसमें उनके विचारों और युवाओं के नाम उनके संदेशों पर प्रकाश डाला गया। वहीं विद्यालय की शिक्षिका रश्मि कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों के बारे में विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डी. के. मंडल ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
