19.4 kg opium and 13 lakh cash recovered19.4 kg opium and 13 lakh cash recovered

एक महिला गिरफ्तार, केरेडारी थाना क्षेत्र की घटना

हजारीबाग: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित घोलटावीर टोले के एक मकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 19 किलो 400 ग्राम अफीम और लगभग 13 लाख रूपये नकद बरामद किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र कामेश्वर साव पिता स्व. बढन साव, निवासी घोलटावीर, थाना केरेडारी, जिला  हजारीबाग के घर में अफीम कारोबारियों के द्वारा अफीम रखा गया है।

19.4 kg opium and 13 lakh cash recoveredसूचना के सत्यापन हेतु आरिफ एकराम, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान कामेश्वर साव के घर की तलाशी ली गई। जहां से पुलिस ने 19.4 किलोग्राम अफीम और लगभग 13 लाख रूपये नकद जब्त किया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत तकरीबन एक करोड़ रूपये बताई जाती है।

मामले में पुलिस ने चतरा जिला निवासी ज्ञानी साव और कामेश्वर साव की पत्नी रूदनी देवी पर केरेडारी थाना मे कांड संख्या 1/23 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी रूदनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी टीम में आरिफ एकराम, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, हजारीबाग, पुनि नीरज कुमार सिंह, पुनि बड़कागांव अंचल और  पुअनि साधनचन्द्र गोराई, थाना प्रभारी केरेडारी एवं केरेडारी थाना के जवान शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!