रामगढ़: भाकपा माले का 19वां पतरातू प्रखंड सम्मेलन शुक्रवार को जवाहर नगर पंचायत भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष मंडली में संजय शर्मा, देवानंद गोप, नीता बेदिया, सरयु मुंडा और मनोज मांझी शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर भाकपा-माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया और पर्यवेक्षक बिगेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। सम्मेलन में सर्वप्रथम पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता विनोद लहरी और हैदर सहित अन्य साथियों के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव भुवनेश्वर बेदिया ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा देश में संविधान बदलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संगठन को मजबूत और संघर्ष को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पतरातु प्रखंड में बड़े पैमाने पर ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी को एकजुट कर संगठन को मजबूत करें। जल-जंगल-जमीन की रक्षा और कॉरपोरेट घरानों के लूट के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
सम्मेलन को नागेश्वर मुंडा, उमेश गोप, मोतीलाल बेदिया,बाटेश्वर मुंडा, सुरेन्द्र मुंडा, संजय शर्मा, मदन प्रजापति, प्रेमसागर महतो, अर्जुन सिंह, सुनंदा देवी, हीरा गोप, सुरेन्द्र कुमार बेदिया, सीता देवी, राजकुमार बेदिया, सहजनाथ बेदिया, पवन गोप, मनोज मांझी, मोहित मुंडा, भुनेश्वर बेदिया, प्रदीप करमाली, नीता बेदिया, शहनवाज खान, नरेश बडाईक ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पतरातू प्रखंड में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही गई। वैचारिक, सैद्धांतिक और राजनीति चेतना जागृत कर महिला और युवाओं को संगठित करने पर बल दिया गया।
इसके साथ ही प्रखंड में व्याप्त जन समस्याओं पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
सम्मेलन के अपर्यवेक्षक बिगे ठाकुर के द्वारा प्रखंड कमेटी बनाई गयी। जिसमें सचिव नरेश बड़ाइक, हीरा गोप, अमल कुमार, देवानंद गोप, नीता बेदिया, सरयू मुंडा, नागेश्वर मुंडा, तृतियाल बेदिया, राजेन्द्र राम, बृजनारायण मुंडा, सोहन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, पवन गोप, मनोज मांझी, प्रेमसागर महतो, संजय कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार सिंह, निरंजन कुमार पटेल, देवकी बेदिया, धनीराम प्रजापति, सुनंदा देवी, सीता देवी, उमेश गोप का चयन किया गया।