रांची: झारखंड में 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड को बोकारो जिला का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। निदेशक बागवानी झारखंड फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़ जिले का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार का तबादला करते हुए उन्हें उपायुक्त चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) का पदभार दिया गया है।

वहीं निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एंड ई-गवर्नेंस, झारखंड आदित्य रंजन धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जबकि निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव को गिरीडीह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

गिरीडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर जिला का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। निदेशक झारखंड स्पेस एप्लिकेशन सेंटर आर. रॉनिटा को खूंटी जिले का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।

निदेशक पर्यटन झारखंड अंजलि यादव को गोड्डा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी को पूर्व सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस कंचन सिंह सिमडेगा की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त की गई है।

वहीं निदेशक अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड नीतीश कुमार सिंह को सरायकेला खरसावां जिले का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक जियाडा, झारखंड, प्रेरणा दिक्षित को गुमला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए हैं।

निदेशक कृषि, झारखंड, कुमार ताराचंद लोहरदगा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट कीर्तिश्री जी. को चतरा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। उप विकास आयुक्त, दुमका अभिजीत सिन्हा को दुमका का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं कोडरमा के उप विकास आयुक्त ऋतुराज को कोडरमा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

निदेशक सह सदस्य सचिव झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, समीरा एस. पलामू की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त की गई हैं। संयुक्त सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रवि आनंद जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए हैं। उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव गढ़वा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए हैं।

By Admin

error: Content is protected !!