रांंची: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कई अंचलाधिकारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। इसके संबंध में राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

प्रतिक्षारत गोपी उरांव को एलआरडीसी महागामा, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतिक्षारत बिमल सोरेन  एलआरडीसी राजमहल, साहेबगंज के पद पर नियुक्त किए गए हैं। प्रतिक्षारत विजय केरकट्टा को एलआरडीसी छतरपुर, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रतिक्षारत ओम प्रकाश मंडल को एलआरडीसी जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतिक्षारत दिप्ती प्रियंका कुजूर एलआरडीसी रामगढ़ के पद पर पदस्थापित की गयीं है। प्रतिक्षारत केनेथ मुंडू को एलआरडीसी चक्रधरपुर, प. सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतिक्षारत प्रमेश कुशवाहा को एलआरडीसी रंका, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतिक्षारत जीतलाल मुर्मू को एलआरडीसी डुमरी, गिरीडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतिक्षारत विनोद प्रजापति को एलआरडीसी सिमरिया, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रतिक्षारत विनोद प्रजापति को एलआरडीसी लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंचलाधिकारी धनबाद सदर,  प्रशांत कुमार लायक को एलआरडीसी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंचलाधिकारी घाटशिला, राजीव कुमार एलआरडीसी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।अंचलाधिकारी बेड़ो सुमंत तिर्की को एलआरडीसी कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंचलाधिकारी सोनाहातू, प्यारे लाल  को एलआरडीसी पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंचलाधिकारी मनोहरपुर, रवीश राज को एलआरडीसी गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है। अंचलाधिकारी साहिबगंज सदर, अब्दुल असद को एलआरडीसी नगरउंटारी, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।अंचलाधिकारी धालभूमगढ़, सदानंद महतो को एलआरडीसी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंचलाधिकारी सोनुआ, सागरी बराल  को एलआरडीसी गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है।अंचलाधिकारी काठीकुंड, अमर जॉन आइंद को एलआरडीसी हुसैनाबाद, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। एलआरडीसी पाकुड़ रविंद्र चौधरी को एलआरडीसी खोरी महुआ, गिरीडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!