रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कोड़ी गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया की 223वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अवसर पर पाहन रामचंद्र मुंडा ने कोड़ी बाजार स्थित शहीद जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा की पूजा-अर्चना की । इसके साथ ही लोगों ने ढोल-नगाड़े की थाप के बीच प्रतिमा की परिक्रमा कर पुष्प अर्पित किया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, विधायक रोशन लाल चौधरी, जिप सदस्य जयराम बेदिया संजीव बेदिया, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष संजय महली सहित अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में देवकीनंदन बेदिया, रामफल बेदिया, शंकर बेदिया, गोविंद बेदिया, बारीडीह पंचायत मुखिया भुनेश्वर बेदिया,सांकी पंचायत मुखिया कोमिला देवी,पंचायत समिति सदस्य कैलाश बेदिया सुषमा देवी, सहित तमाम लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाया और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद करते हुए उनके बताए गए आदर्श पर चलने का संकल्प लिया ।

मौके पर स्मारक समिति अध्यक्ष अनिल बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज बेदिया, सचिव चंद्र मोहन बेदिया, फूलदेव बेदिया, जयंती समारोह समिति अध्यक्ष रतन बेदिया, सचिव सुजीत बेदिया, कोषाध्यक्ष कामेश्वर बेदिया, उपाध्यक्ष धुजा बेदिया, शंकर बेदिया शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत बेदिया, छोटेलाल बेदिया, अर्जुन बेदिया, सुरज बेदिया, गोविंद बेदिया, विशु बेदिया, संजीत बेदिया मनोज बेदिया, देवलाल मुंडा, शनिदेवल बेदिया,धनंजय मुंडा प्रकाश बेदिया, किशोर बेदिया, कुलदीप मुंडा, अशोक सहित कई अन्य लोगों का योगदान रहा

By Admin

error: Content is protected !!