रांची: झारखंड के 23 आईपीएस अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार डीएपी रैंक से एसपी में प्रोन्नत 10 आईपीएस अधिकारी और पदस्थापन के लिए प्रतिक्षारत 13 अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है।

जानें कहां हुई किस IPS अधिकारी की पोस्टिंग 

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार झा  झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीबाग में एसपी रैंक में पदस्थापित हुए हैं।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनुरंजन किस्पोट्टा एसपी सीआईडी के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंजनी कुमार झा एसीबी एसपी के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंबर लकड़ा को जैप 3 कमांडेंट गोविंदपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आनंद प्रकाश को वायरलेस एसपी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रभात कुमार को जैप 6 कमांडेंट जमशेदपुर नियुक्त किया गया है।

•पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत एहतेशाम वकारिब को एसीबी एसपी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आर. रामकुमार को एससीआरबी एसपी रांची नियुक्त किया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अमित रेनू एसपी नक्सल झारखंड के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत कुमार गौरव को रांची ट्रैफिक एसपी बनाए गए हैं।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर सिटी एसपी बनाया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज स्वर्गीयारी को रेल एसपी धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शुभांशु जैन को स्पेशल ब्रांच एसपी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है

• आईपीएस सरोजिनी लकड़ा को जैप 2 कमांडेंट टाटीसिलवे रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस एलमेड़ा एक्का को एसआईआरबी 2 कमांडेंट खूंटी के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस सादिक अनवर रिजवी को एसीबी एसपी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस अरविंद कुमार सिंह को जैप 5 कमांडेंट देवघर के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस विकास कुमार पांडेय को अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस विजय आशीष कुजूर सीटी एसपी मुसाबनी के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

• आईपीएस अजय कुमार सिन्हा को सीआइडी एसपी नियुक्त किए गए हैं।

• आईपीएस सहदेव साव को एसीबी एसपी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस अमित कुमार सिंह को एसपी होमगॉर्ड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

• आईपीएस मुकेश कुमार को एसआईएसएफ कमांडेंट बोकारो के पद पर नियुक्त किया गया है

By Admin

error: Content is protected !!