रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र के पीरी गांव में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम विविध संस्कार और हवन कराया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक बालक राम रत्नमूल, दिलीप कुमार भृगु, संतर सिंह, दुर्गा प्रसाद हरिचंद और अरविंद गिरी के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान और संस्कार संपन्न कराए गए। इस दौरान यज्ञ स्थल सहित आसपास का क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमान रहा। महायज्ञ कमेटी के द्वारा बताया गया कि महायज्ञ के समापन पर बुधवार की देर शाम जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ के सफल आयोजन में अध्यक्ष कपिलदेव राम दांगी, सचिव नंदकिशोर दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, विजय दांगी, उप सचिव रवि दांगी, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संरक्षक सच्चिदानंद सिंह, महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, अंजनी शर्मा, देव कुमार शर्मा, चंद्रदेव दांगी, सुलेंद्र दांगी, छठीलाल प्रसाद, गंगा दांगी, बालेश्वर बेदिया, गणेश दांगी, विनोद महतो  विमल महतो, रामसागर महतो, प्रदीप कुमार दांगी, शुभम कुमार, अमरदीप मेहता, शेखर, आशीष, विनय, आदित्य, सुजीत, पवन, आलोक, आकाश, अमन, नागेश्वर, विक्की, नितेश, ऋषभ, कविता देवी, कांति देवी, गीता देवी, पूजा देवी, सुमित्रा देवी, लीला देवी, नमिता देवी, उषा देवी, चुन्नी देवी, संगीता देवी, राधा देवी, सुशीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!