समर्पित प्रयास से ही शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक बदलाव संभव : नलिनी रंजन
रामगढ़: झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय रामगढ़ परिसर में निहार शांति पाठशाला के अंतर्गत शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी शामिल रही।
कार्यक्रम के दौरान लीप फॉरवर्ड के राज्य प्रबंधक मुकेश वर्णवाल, सहायक प्रबंधक सना देशमुख, वरीय कार्यकारी मानसी तलावडेकर ने अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत गोला प्रखंड को टॉप ब्लॉक और के रूप में और रकुवा संकुल को बेस्ट क्लस्टर के रूप में पुरस्कृत किया गया। वहीं 25 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि यह समारोह न केवल उत्कृष्टता का सम्मान था बल्कि पूरे जिले के शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है यह संदेश स्पष्ट किया कि समर्पित प्रयास निरंतर सहयोग और सही दिशा में कार्य करके शिक्षा के स्तर में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।
मौके एपीओ कुमार राज एसपीएमयू के जिला कॉर्डिनेटर आदित्य कुमार, मिथलेश कुमार रविदास सहित सभी प्रखंड के बीपीओ, बीआरपी,सीआरपी व शिक्षकगण शामिल रहें।
