अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की जरूरत : फागु बेसरा

हजारीबाग: स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की 274 वीं जयंती रविवार को डाड़ी प्रखंड के असनागड़ा में मनाया गया।अवसर पर बाजार टांड़ के निकट बाबा तिलका मांझी चौक पर समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री, सदस्य झारखंड राज समन्वय समिति, संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा उपस्थित थे।

समारोह की अध्यक्षता रतिलाल मरांडी एवं संचालन रामचंद्र टुडू और बृजलाल टुडू ने किया। समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि फागू बेसरा के द्वारा बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

मौके पर फागू बेसरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है। उनकी रिहाई के लिए मंडई धान में समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना किया गया है। जिस तरह बाबा तिलका मांझी द्वारा अन्याय के खिलाफ आंदोलन किया गया, उसी तरह झारखंड की धरती में अन्याय के खिलाफ बिरसा मुंडा, सिद्धू कानू, चांद भैरव, फूलों झानो अंग्रेजों से मुक्ति दिलाया। उन्हीं शहीदों को नमन करते हुए अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर वैसे ही उनसे लड़कर झारखंड से भगाने का काम किया जाएगा। अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। 

मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष आर डी हांदसा, केंद्रीय महासचिव सोनाराम मांझी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष एतवा मांझी, अलख कुमार मांझी, केंद्रीय सचिव पन्नालाल मुर्मू, अजय बेसरा, प्रदीप सोरेन, आनंद मरांडी, सानू मदान सोरेन, रतिलाल मरांडी, पतिलाल मरांडी, शनिचरवा मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!