गांधी मैदान में 21से 27 दिसम्बर 2023 तक होगा खेल का आयोजन

गोड्डा: जिले के गांधी मैदान में गुरूवार को 29वीं राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 और द्वितीय Fast5 नेटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन उपायुक्त जिशान कमर,पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हरिओम कौशिक, कर्नाटक के सचिव गिरीश गोड़ा, नेटबॉल कु जिला कोच  मोनालिसा, नेटबॉल के सचिव गुंजन झा, बेथेल मिशन के निदेशक प्रणेश शोलोमन सहित विभिन्न नेटबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया जाता है कि प्रतियोगिता 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बालक और बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही है।

 उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा  कि गोड्डा जिले में राष्ट्रीय स्तर पर खेल का आयोजन किया जा रहा है, सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करें। खेल के बेहतर आयोजन में जिला प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैजनाथ उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गोपी कृष्ण, सदस्य झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग इकरारुल हसन आलम सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!