रामगढ़: रतवे पंचायत के नवाटांड़ में शहीद जलेश्वर महतो की 32वीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि में झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुंडा, केंद्रीय सदस्य सगीर हुसैन, सोनाराम मांझी और स्व. जलेश्वर महतो की पत्नी सुशीला देवी शामिल रही। अतिथियों सहित क्षेत्र के लोगों द्वारा समाधि स्थल व स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व. जलेश्वर महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने कहा कि स्व. जलेश्वर महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के युवा और जूझारू नेता थे। उनके संघर्षों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1993 मे जलेश्वर महतो जमशेदपुर से हुल क्रांति दिवस समारोह से वापस आ रहे थे। इस क्रम मे रामगढ़ जिला के चुटुपालू मे एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी।
वहीं विशिष्ट अतिथि झामुमो वरिष्ठ नेता महेंद्र मुंडा ने कहा कि स्व. जलेश्वर महतो के अधूरे सपनों को जरूर पूरा किया जाएगा। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहीदों को हमेशा मान सम्मान देने का काम किया है। झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीदों स्व. बिनोद बिहारी महतो, स्व. टेकलाल महतो, स्व. निर्मल महतो, स्व. सुनील महतो के आदर्शों पर चलकर विकसित राज्य का निर्माण करना है।
समारोह की अध्यक्षता मुखिया खगेश्वर महतो ने और संचालन राजलाल महतो ने की। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सदस्य सागीर हुसैन ने किया। मौके पर सुरेन्द्र ठाकुर, मोहर लाल महतो, सुरेश चंद्र पटेल, ईश्वर महतो, मोगल चंद्र पटेल, सुरेश चंद्र पटेल, सुखदेव महतो, रामफल महतो, एतवा बास्के, खुशिलाल महतो, महेंद्र यादव, कुशल महतो, सुमन महतो, पूसन महतो, घनश्याम महतो, राजनाथ महतो, राजेश महतो, आर्यन कुमार सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।