रामगढ़: भुरकुंडा के ए’ला एंग्लाइज स्कूल में 43वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य शामिल रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्जवलित कर गया। इस उपरांत विधायक रोशनलाल चौधरी ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर केक काटा। वहीं सभी कार्यक्रम में शामिल गणमान्य और प्रबुद्ध लोगों ने स्कूल के संस्थापक स्व. राजकिशोर सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। फिल्मी नृत्य, नागपुरी लोक नृत्य और लघु नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों से बच्चों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और शैक्षणिक गतिविधियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
अवसर पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की और बच्चों को एकाग्रता और परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर विशेष रूप से बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक माधुरी कुमारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक उपेंद्र प्रसाद, विद्यालय के चेयरमैन शिवचरण महतो, सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, शुभ्रा मजूमदार, डॉ. संजय सिंह, दिनेश प्रसाद, योगेश कुमार दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा, वारिस खान, अशोक सोनी, संजीव कुमार, राजाराम प्रजापति, सागर दांगी, रेखा वर्णवाल, विजय वर्णवाल, अशोक सिंह, अखिलेश शर्मा, राजेंद्र महतो, दीनबंधु सिंह, माला शर्मा, अंजू देवी, प्रवीण शर्मा, परमजीत सिंह धामी सहित कई मौजूद रहे।