रामगढ़: पीवीयूएनएल पतरातू में शुक्रवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में सीईओ ए. के. सहगल, जीएम (प्रोजेक्ट) विष्णु दत्ता दास, जीएम (ओएंडएम ) मनीष खेतरपाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों, सीआईएसएफ प्रतिनिधियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने कार्य के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सेफ्टी सॉन्ग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति कर्मियों को जागरूक किया गया।
वहीं कार्यक्रम में विभिन्न एजेंसियों के 70 सुरक्षा जागरूक श्रमिकों को सुरक्षित कार्य के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2026 की थीम “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” को दोहराते हुए किया गया। जिसमें सभी को सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
मौके पर पीवीयूएनएल के कर्मी, बीएचईएल के अधिकारी, सीआईएसएफ जवान सहित विभिन्न ठेका एजेंसियों के श्रमिक सहित अन्य उपस्थित थे।
