बड़कागांव (हजारीबाग): पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन को मिली गुप्त के आधार पर बड़कागांव में पुलिस ने 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के RNR कॉलोनी ढंगा में कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने आ रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

उक्त छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए RNR कॉलोनी ढंगा पहुंची। जहां एक मकान के पास युवक दिखाई पड़े।टीम ने सभी लड़के को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सभी 06 लड़कों के पास से कुल 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान प्रहलाद भारती उर्फ गोल्डन पिता महादेव रजक, ग्राम काली मंदिर बड़कागांव, थाना बड़कागांव,  महादेव कुमार पिता कमलनाथ महतो ग्राम तेलीयातरी थाना बड़कागांव, सुधीर कुमार पिता नारायण साव ग्राम पचड़ा थाना केरेडारी, सुमन कुमार वर्मा पिता सुरेश कुमार वर्मा ग्राम पैगोड़ा चौक, ओकनी पंच मुखी मंदीर थाना लोहसिंधना, राजेश कुमार उर्फ चरकू, पिता प्रकाश महतो ग्राम हरली थाना बड़कागांव, पंकज कुमार उर्फ बाकू पिता जदेश्वर महतो ग्राम हरली थाना बड़कागांव के रूप में हुई।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि चतरा से ब्राउन सुगर लाकर बड़कागांव के विभिन्न स्थानों पर बेचने का काम करते हैं। मामले में पुलिस ने  बड़कागांव थाना कांड संख्या-18/26, दिनांक 06.02.26, धारा-111(2) (बी)/3(5) बीएनएस और 21 (बी)/22 (बी)/25/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

छापामरी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, पुअनि वरुण कुमार, सअनि दीपक रोशन लकड़ा सदलबल शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!