रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस का संयुक्त अभियान

 

रांची: बारियातू थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की ओर से बताया गया कि बरियातू क्षेत्र के रामेश्वरम लेन स्थित एक घर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर सदर डीएसपी और लखनऊ इंटेलीजेंस टीम ने पहले घर की घेराबंदी की, फिर छापेमारी कर एक कमरे से चार महिला और दो युवकों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में सुगन देवी, आरती देवी, नीतू नंद किशोर, प्रियंका कुमारी, नंद किशोर और पृथ्वी कुमार शामिल हैं। जिनके पास से 70 पुड़िया में ब्राउन शुगर, 90 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल और 3 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपियों पर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!