रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के भुरकुंडा परियोजना स्थित मयूर स्टेडियम में शुक्रवार को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन हुआ। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशक (डीजीएमएस) उज्जवल ताह समेत सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार, डीडीएमएस (साउथ-ईस्ट जोन) एस.एस. प्रसाद, डीडीएमएस (सेंट्रल जोन) मुरलीधर बिदरी, शामिल रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर मिलिट्री बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि उज्ज्वल ताह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

समारोह की शुरुआत सीसीएल सुरक्षा गीत और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान खान दुर्घटना में शहीद हुए कर्मियों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, साथ अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि का तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत मिलिट्री बैंड की धुन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  समारोह में आम्रपाली चंद्रगुप्त, पकरी बरवाडीह एनटीपीसी, टाटा स्टील, चट्टी बरियातू एनटीपीसी माइनिंग, राजहरा एरिया, बोकारो एंड करगली एरिया, अरगड्डा , कुजू, बरका सयाल, गिरिडीह, पिपरवार, मगध संघमित्रा, नॉर्थ करणपुरा, सहित अन्य माइनिंग कंपनी के स्टॉल लगाए गए थे जिनमे सुरक्षा संबंधी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। जिसका मुख्य अतिथि महानिदेशालय द्वारा अवलोकन किया गया। वहीं मौके पर डीएवी स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही पिपरवार परियोजना आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत से सुरक्षा के प्रति अवेयरनेस किया गया। अपने संबोधन में निदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय उज्ज्वल ताह ने कहा कि खान में सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सुरक्षित रूप से कोयले का उत्पादन हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय करने चाहिए और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। वहीं 68वें खान सुरक्षा सप्ताह के तहत सीसीएल स्तरीय विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में एरिया वेलफेयर कमिटी जेसीसी मेंबर, सेफ्टी बोर्ड मेंबर, के अलावा विभिन्न माइनिंग कंपनी के प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!