हजारीबाग: जिला के चुरचू प्रखण्ड अन्तर्गत बहेरा आंगनबाड़ी केंद्र के समीप वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का 74 वां वन महोत्सव समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो एवं संचालन जितेंद्र सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के संचालक वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद राय थें।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़ नितीश कुमार, विस्थापित/प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह हजारीबाग लोकसभा पूर्व प्रत्याशी शिवलाल महतो उपस्थित थे।

मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि प्राकृतिक घटनाओं में जिस तरह से एकाएक बदलाव आए हैं, वह जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है। तूफ़ानों की संख्या बढ़ गई है, भूकंपों की आवृत्ति बढ़ गई है, नदियों में बाढ़ का विकराल स्वरूप आदि घटनाएं पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं। जिसका सीधा असर जीवन और जीवित रहने के माध्यमों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि हम ग्लोबल वार्मिंग को रातों-रात नहीं रोक सकते हैं, लेकिन हम ताप रोकने वाली गैसों और कालिख (“काला कार्बन”) के मानव उत्सर्जन को कम करके इसकी दर को धीमा कर सकते हैं और ग्लोबल वार्मिंग की मात्रा को सीमित कर सकते हैं।

मौके पर मुख्य रूप से चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो, चुरचू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि चौलेश्वर महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुकर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य आशा राय, उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, समाजसेवी मुमताज अंसारी, तामीर अंसारी, चुरचू पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रोशनी देवी, प्रदीप लकड़ा, आवेश अशरफ, जावेद अली, वार्ड सदस्य अजरुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार, अमित रॉय, वार्ड सदस्य आशामुनी टुडू, ओम प्रकाश गिरी, विनोद कुमार केसरी, भानु प्रताप सिंह, बिरसा टूडू, सुखराम टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!