उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली और उप-प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।
अवसर पर शांति निकेतन विद्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। जो शांति निकेतन विद्यालय से शुरु होकर पीला क्वाटर, सी.टाइप, भारत भारती विद्यालय, शनिचर बाजार, आरसीएमयू कार्यालय, सिद्धू कान्हू चौक, चेक पोस्ट कॉलोनी होते हुए पुनः यात्रा शांति निकेतन विद्यालय में समाप्त हुआ। इस यात्रा में 80 फिट एंव 8 किलो ग्राम का तिरंगा विद्यालय के बच्चे लेकर चल रहे थे। इस विशाल तिरंगा झंडा को सलामी देने के लिए मुख्य रूप से आरसीएमयू कार्यालय और उरीमारी थाना के थाना प्रभारी रथु उरांव एंव आरसीएमयू बरका सयाल के क्षेत्रिय सचिव राजू यादव ने सलामी दी। 
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, चंद्रदीप कु.चौधरी, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, पी.एस.किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, बिनोद हांसदा, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो हेम्ब्रोम, अनोखा कुमारी, विकाश करमाली, सुखदेव करमाली, सबिता देवी, बसंती देवी, भीम साव, राजू सिन्हा, सिकेन्द्र बक्श अंसारी, जुगेश बेदिया, मनीष करमाली, विजय करमाली, विकाश मुर्मू, विकाश प्रजापति, निलेश कुमार, दीपक कुमार महतो, सुजीत मुंडा, इरशाद अंसारी, बिक्रम सोरेन, ओम कुमार किस्कू, अनु करमाली, अरुण हांसदा, तरुण मुंडा, बिट्टू कुमार, राम कुमार महतो, इशिका कुमारी, संजू कुमारी, जन्नत बक्श अंसारी, आँचल कुमारी, शीला मरांडी, शिल्पा सोरेन, सोनाली कुमारी, शुभांगी किस्कू, मधु कुमारी, सरिता हेम्ब्रोम, खुशी कुमारी, आराध्या कुमारी, सोनू कुमारी, मोना कुमारी, रौशनी कुमारी, रानी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

