रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
तत्पश्चात सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह के द्वारा अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सीसीएल रांची का संदेश पढ़ा गया। वहीं मौके पर बरका-सयाल क्षेत्र के अनुकम्पा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से एसओपी अजय कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक देवव्रत गुप्ता, एसओ माइनिंग अजय मेहता, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एन के सिंह, क्षेत्रीय सर्व ऑफिसर मधुकर श्याम झा, विवेक कुमार, राकेश कुमार, श्रेयांश अनिल, वासुदेव साव, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, संजय यादव, ललन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

