उरीमारी (हजारीबाग): बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गरसुल्ला प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के प्रांगण में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सर्वप्रथम गरसुल्ला प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की पूर्व अध्यक्ष जितनी देवी एवं वर्तमान अध्यक्ष रामविलास गोप ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।

मौके पर मुख्य रूप से स्वीटी देवी, ललिता देवी, नीलम देवी, विनोद कुमार, कंचन देवी, मानसी देवी, बुधनी देवी, शीला देवी, रतनी देवी, शांति देवी, फूलचंद बेदिया, उमेश बेदिया, नंदकिशोर बेदिया, बालेश्वर मुंडा, रीता कुमारी, निशा, ज्योति, कमलेश कुमार, घनश्याम बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!