उरीमारी (हजारीबाग): बड़कागांव थाना अंतर्गत उरीमारी ओपी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उरीमारी ओपी प्रभारी राम कुमार राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से विस्थापित नेता दसई मांझी, शनिचर मांझी, कृष्णा सोरेन, जितेंद्र यादव, संतोष प्रजापति, रैना मांझी, तालो हंसदा, मनोज सिंह, शिकारी टुडू, परमेश्वर सोरेन, राजू पवारिया, शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी के निदेशक नरेश करमाली, रंजीत करमाली, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, तेजल सोरेन, अनिशा कुमारी, संजू कुमारी, तृप्ति कुमारी, कृष्टि भारती, मिष्टी कुमारी, रोशनी राना, रानी कुमारी, मीरा कुमारी, अलफी आलिया, शिल्पा कुमारी, नन्दिनी कुमारी, सेजल कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

