उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि उरीमारी ओपी प्रभारी राम कुमार राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
2023-2024 के मैट्रिक परीक्षा में 91.4.% अंक प्राप्त करने वाले छात्र सचिन मुर्मू को शांति निकेतन विद्यालय की ओर से नगद 3000/- , चंदन बेसरा को 1500/- एवं अमित सिंह को 1000/- प्रोत्साहन राशि एवं मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं इंदू कुमारी वर्ग आठवीं की छात्रा को 2023-2024 में 100% उपस्थिति होने पर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से एएसआई रशिक किस्कू, डॉ.जी.आर.भगत, मोतीलाल गंझू, गणेश राम, विद्यालय के अभिभावक सुखदेव करमाली, प्रदीप हांसदा, सीताराम किस्कू, राम टहल पासवान, डॉ.संतोष कुमार, भगवान मांझी, सोनी देवी, सीतामुनी देवी, शनिचर मांझी, फूलमती किस्कू, संतू बेदिया, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, बालो देवी, रौशनी प्रवीण, मुन्नी देवी, बिनोद किस्कू, जसीमुद्दीन, निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, चन्द्रदीप कुमार चौधरी, पूनम सरोज किण्डो, अर्चना कुमारी, सुरज कुमार, संगीता कुमारी, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बिनोद हांसदा, पूनम भारती, सुमन हांसदा, बबीता सोरेन, विकास करमाली, सिकन्दर अंसारी, भीम साव, ध्रुवा गंझू, जुगेश बेदिया, सबिता देवी, प्रिती देवी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

