रांची: पंडरा क्षेत्र के ओटीसी मैदान के निकट बीते 30 दिसंबर को आशीर्वाद आटा के मैनेजर से हुई 13 लाख की लूट और स्टार होटल के मैनेजर पर फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने और साक्ष्य छिपाने में सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार सभी आठ अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड का अनुसंधान करते हुए चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश साव, कारू सिंह, पूनम देवी, नीलम देवी, साधना सिन्हा उर्फ प्रीति सिन्हा को गिरफ्तार किया है। जिसमें राजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा और संतोष कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में 263000 रुपए, एक देशी पिस्टल पांच जिंदा गोली लोडेड, एक देशी कट्टा के साथ चार गोली, तीन 9एमएम का गोली, कांड में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो, एक होंडा साइन बाइक और एक अपाची बाइक जब्त किया है।

इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि कांड का मुख्य सरगना चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा है। वह आशीर्वाद आटा का पूर्व कर्मी है और उसने लूटकांड की योजना बनाई थी। बीते 30 दिसंबर कोआर्शीवाद आटा के मैनेजर जब गोदाम से 12:30 बजे करीब आईसीआईसी बैंक में पैसा जमा कराने पहुंचे। इस क्रम में ओटीसी ग्राउण्ड के पास चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा और राजेश श्रीवास्तव मैनेजर से मारपीट कर रुपए लूटने लगे। यह देख स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा अपराधियों को रोकने की कोशिश की गई। जिसपर चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा ने सुमित कुमार के उपर फायरिंग कर दी और बाइक पर मेयफेयर गली होते हुए भागे। झारखंड नर्सरी के पास उन्होंने बाइक को छोड़कर कर काले रंग की स्कॉपियो में बैठ कर आईटीआई बस स्टैण्ड होते हुए रिंग रोड और रिंग रोड से ओरमांझी वृंदावन होटल भाग गये। जहां पैसे का बंटवारा कर अपराधी घर चले गए।बताया जाता है स्कॉर्पियो पर भागने दौरान अपराधियों ने पुलिस बोर्ड भी लगा रखा था।

 

By Admin

error: Content is protected !!