रामगढ़: शहर के सुभाष चौक के निकट माँ विघ्नहरनेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पांच जनवरी को 8वां श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे भव्य श्रृंगार से होगी। इसके उपरांत 8:30 बजे रुद्राभिषेक, 9:00 बजे महाआरती, 9:30 बजे महाहवन और दोपहर 12:00 बजे महाभंडारा का आयोजन होगा। शाम में 6:00 बजे संध्या आरती के साथ महोत्सव संपन्न होगा।
इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सह सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) रामगढ़ धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि यह आयोजन विगत 7वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने रामगढ़वासियों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
