| ढोल-मांदर की थाप पर झूमे लोग, निकली शोभायात्रा |
प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है सरहुल पर्व : रोशन लाल चौधरी
रामगढ़: केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के तत्वाधान में रविवार को भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड स्थित सरना स्थल पर सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर सर्वप्रथम केंद्रीय पाहन देवनाथ मुंडा, महादेव बेदिया, बरतू उरांव के द्वारा सरना स्थल पर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच चना और गुड़ का वितरण किया गया।

सरहुल मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित, झामुमो जिलाध्यक्ष हजारीबाग सह केंद्रीय सदस्य संजीव कुमार बेदिया, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बबला, भुरकुंडा पंचायत मुखिया अजय पासवान, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, समाज सेवी चमन लाल, गिरधारी गोप, आजाद अंसारी, प्रेमनाथ साहू सहित अन्य शामिल हुए।

अवसर पर समिति के संरक्षक दर्शन गंझू की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर और बैज लगाकर किया गया। अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति और हमारे जुड़ाव का प्रतीक है। जल-जंगल-जमीन से हम सभी का अस्तित्व है। जिनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी सरहुल पूजा पर विचार व्यक्त किए और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
वहीं कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सें झांकियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरूष ढोल-मांदर की थाप पर सामूहिक रूप से नाचते-झूमते रहे। वहीं सरना स्थल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो सयाल मोड़, पटेल नगर, बिरसा चौक, भुरकुंडा मेन रोड होते हुए बैरक सरना स्थल पहुंची। जहां कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मिथिलेश टुडू, कार्यकारी अध्यक्ष रितिका भोगता, उपाध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, जोहरान करमाली, शामू मुंडा, रबिंदर तिर्की, रेणुका खलखो, सचिव संतोष उरांव, कोषाध्यक्ष देवकुमार बेदिया, सह सचिव मिंटू मुंडा, बिनोद बेदिया, सुरेश राजवार, आशीष उरांव, राजेन्द्र मुण्डा, कार्यालय सचिव गोबिंद बराई, पैट्रिक मिंज, रवि उरांव, संजय लिंडा, महादेव बेदिया, कजरू गंझू, रावेल अक्का, पिंटू उरांव, रॉबिन तिग्गा, दीप कुमार नायक, संजय करमाली, साहिल करमाली, राजकुमार मांझी,अरुण मुंडा, अभिषेक करमाली, कुणाल करमाली, मार्गरेट खलखो, रूपन देवी, जोशफिन डीक्रूज, प्रेमी शालोनी, संगीता देवी, रतन देवी, मालती देवी, ललिता देवी, राशेल तिग्गा, सोनू मुंडा, रोवन करमाली, लोवकी मुंडा सहित अन्य लोग शामिल रहें।
