जयंती पर याद किए गए अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद, दी गई श्रद्धांजलि

रामगढ़: झारखंड कुशवाहा महासभा रामगढ़ इकाई के तत्वावधान में सोमवार को पतरातू डैम के निकट कठुआ कोचा में कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज का भव्य आयोजन किया गया। अवसर पर अमर शहीद बाबू जगदेव की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड कुशवाहा महासभा रामगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप और संचालन संरक्षक योगेश दांगी और अमृत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, उद्घाटनकर्ता झारखंड कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, अति विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो शामिल रहे। वहीं मंचासीन अतिथियों में झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, बालेश्वर कुमार, प्रवीण मेहता, दिलीप दांगी,  हरिनाथ महतो, बसंत कुशवाहा, राजू कुशवाहा, कैप्टन यूके सिंह, सुचित्रा देवी, मटुकधारी महतो, प्रो. बसंत कुमार दांगी, सोहनलाल कुशवाहा, सुनील कुमार, बैजनाथ महतो, बजरंग राम दांगी, दीपचंद राम दांगी, लक्ष्मण प्रसाद, निशांत सहित अन्य शामिल रहे। 

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके उपरांत शहीद बाबू जगदेव प्रसाद, भगवान बुद्ध, सावित्रीबाई फुले और स्व. सीताराम सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में आगे मंचासीन अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर और बैज लगाकर किया। इसके उपरांत समारोह में शामिल लोगों से परिचय प्राप्त किया गया। वहीं समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आव्हान किया।

गरीबों के मसीहा थे बाबू जगदेव प्रसाद : भुवनेश्वर मेहता 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हजारीबाग भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समाज के लोगों को भगवान बुद्ध और सावित्रीबाई फुले के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं उन्होंने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को याद करते हुए कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद की हत्या 1974 में एक सभा दौरान सामंतवादी विचारधारा के लोगों ने करा दी थी। बाबू जगदेव प्रसाद गरीबों के मसीहा थे। वे शोषित-वंचित और पिछड़ों की प्रखर आवाज थे। 

आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान 

अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप, महासचिव मनोज कुमार महतो, कोषाअध्यक्ष प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार व्यवस्थापक प्रदीप महतो, सह सचिव दीपक कुमार, राजीव कुमार, श्याम महतो, सुरेंद्र दांगी, घनश्याम महतो, बढ़न महतो, लक्ष्मण महतो, सुबोध दांगी, लखेंद्र कुशवाहा, सत्यनारण महतो, सहित अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

टिकेश्वर महतो, गंगाधर कुशवाहा, सरोज कुमार सिंह, अजय कुमार, कमल प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र महतो, अखिलेश कुमार, कुंवरनाथ कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, विजय कुमार कुशवाहा, कैलाश महतो, रंजीत कुमार सिंह, सीमा कुमारी, गोविंद कुमार दांगी, सूरजदेव कुमार, नीरज कुमार, गोपाल दांगी, नंदकिशोर महतो,  महावीर महतो, प्रभात कुमार, गौतम कुमार कुशवाहा, विजय कुमार, भोला प्रसाद कुशवाहा, विकास कुमार, दीपक कुमार, त्रिवेणी कुमार, सत्यनारायण दांगी, राधा कुमारी, सुमन कुमारी, सुगंधी देवी, सरिता देवी, सुनैना देवी, संगीता देवी, सविता देवी, खुशबू कुमारी, आंचल कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, गीता देवी, बिंदास देवी, सुनीता देवी, बालेश्वरी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!