गिरिडीह/जमुआ : जमुआ प्रखंड परिसर में रविवार को नवचयनित सेना के 40 जवानों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएपीएफ वॉरियर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। जिसमें जवानों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

समारोह को संबोधित करते हुए जमुआ के बीडीओ अमल जी ने कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिक अपने अदम्य साहस से देश के दुश्मनों को समय-समय पर करारा जवाब देते हैं। उन्होंने नवचयनित जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

वहीं प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि सैनिक देश की आन, बान और शान की रक्षा प्राणपण से करते हैं। उनका त्याग और अनुशासन हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में मोटिवेशनल वक्ता के रूप में सुधीर द्विवेदी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार रखकर जवानों का हौसला बढ़ाया और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च कर्तव्य बताया।कार्यक्रम का संचालन यूथ फोर्स के सचिव रंजीत मंडल ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में संगठन के प्रयाग मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, महादेव रविदास, प्रदीप कुमार, सैफुल्ला अंसारी, पप्पू चौधरी, लालन सिंह और संजय यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर यादव समेत सीताराम यादव, राजू यादव, बम शंकर राय, सच्चिदानंद राय, सहदेव द्विवेदी, जहांगीर शेख अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!