तलसवार में बैठक कर लिया मनीष जायसवाल को विजयी बनाने का संकल्प

बुथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को दिए गए कई दिशा निर्देश

बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी और आजसू एनडीए गठबंधन की तलसवार पंचायत स्तरीय संयुक्त बैठक कजरू चौक स्थित सुरेश महतो की आवास में की गई। जिसमें पंचायत अंतर्गत कोयलंग परेवातरी, निमियांटोला, लमकीटांड, तलसवार, टीकरीटांड, दिपदहा, बगाही, पलांडु, सोहादी के दर्जनों आजसू भाजपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में एनडीए गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में भारी से भारी संख्या में मतदान करवाने का संकल्प लिया।

वहीं पन्ना प्रमुखों एवं बुथ अध्यक्षों को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने का का दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा नापोकला, गोंसाई बलिया, उरीमारी, पोटंगा एवं अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बैठक में कई लोगों ने अपने विचारों को प्रकट किया। कहा गया कि यह हर्ष की बात है बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को लोकसभा का टिकट दिया गया है। जिस प्रकार विधानसभा में उनको गरजते हुए देखा है अब लोकसभा में भी हजारीबाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी वे मुखर होंगे।

कहा गया कि केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे आम जनता तक बिना भेदभाव के पहुंच रही है, चाहे नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान, जन धन योजना, जन औषधि योजना समेत दर्जनों योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक तक पहुंच रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं संचालन भाजपा एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर तुरी ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, राहुल कुमार, उज्जवल कुमार, एससीसीए मोर्चा अध्यक्ष जागेश्वर तुरी, मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, आजसू पार्टी से नागेश्वर तुरी, नारायण प्रसाद, राथो गंझु, सुनील राज, अजय कुमार, बुथ अध्यक्ष विनय कुमार, जयनाथ महतो, अमन गंझू, पंचायत संयोजक सुरेश महतो, सहसंयोजक जागेश्वर राणा, बिसुनदेव राणा, किसुन तुरी, ईश्वरी महतो, रामदास तुरी, प्रभु साव, जीतन साव, मुनीसलाल मांझी, मोहित कुमार, सागर प्रसाद, सुरेश महतो, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, विकास तुरी, रंजीत राम, रंजीत महतो, अशोक साव, राजु कुमार, छोटेलाल महतो, घनश्याम कुमार, राजेश कुमार, श्याम प्रसाद गुप्ता, सुमन गिरी, हिरालाल साव समेत कई एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!