उरीमारी (हजारीबाग): आगामी 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में मंगलवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। बैठक में आगामी 12 फरवरी को कोयला उद्योग में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें चार लेबर कोर्ड को रद्द कराने और कोयला उद्योग में हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया गया।
मौके पर डॉ. जीआर भगत, विश्वनाथ मांझी, सीताराम किस्कू, संजय कुमार यादव, महेंद्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा, अमजद अली, लालदेव मांझी, मोहम्मद नाजीर, नाथू प्रसाद, रामदेव भगत, नरसिंह साव, रामटहल गोप, राम लखन साव, राजकुमार सिंह, बिरसा प्रोजेक्ट सचिव कंचन मांझी, वाल्मीकि यादव, मोहम्मद सरफराज, बिरसा प्रोजेक्ट अध्यक्ष लालो महतो, पप्पू यादव, कजरू उरांव, मोहम्मद हसन रजा, रामनाथ प्रसाद, सुखदेव मांझी, विस्थापित संघ के सचिव महादेव बेसरा, गणेश राम, चंदू जायसवाल सहित कई मौजूद थे।
इसे भी पढ़े – पतरातू में बाइक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, पुलिस जांच में जुटी
