रामगढ़: जिले के भदानीनगर ओप क्षेत्र अंतर्गत चिकोर गांव में किशोरी द्वारा फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शिव मंदिर के निकट स्थानीय सुनील महतो की 17 वर्षीय पुत्री ने शनिवार की सुबह अपने घर के एक कमरे में तार के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह घर के सभी सदस्य बाहर गये हुए थे। इस दौरान किशोरी ने तार के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इधर, घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के पीछे घरेलू कलह में आत्महत्या के कयास लगाये जा रहे हैं। मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी हुई है। 

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!