जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर के द्वारा रविवार की शाम 06:00 बजे ओडिशा बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में मारे गये 288 लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
महानगर सहित जिला टीम के सदस्य हाथों में कैंडल थामे साकची मुख्य गोल चक्कर पर पहुंचे। जहां एक मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल के लिए प्रार्थना की गई। वहीं कहा गया कि केंद्र सरकार से इस भीषण दुर्घटना के दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।
मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, जिला सह सचिव मंगल करुवा, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह, विधानसभा सचिव नवीन कुमार, महिला कार्यकर्ता रानी देवी, राहुल ठाकुर, राहुल मिश्रा,कमलेश कुमार, संजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
