रामगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा नगर इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जे.एम. कॉलेज भुरकुंडा में महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री अभिनव यादव ने किया। अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक शुभम गिरी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
अवसर पर कई छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण के माध्यम से अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता में सोनाली भारती को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि मुस्कान कुमारी दूसरे और आस्था रानी तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभम गिरी ने कहा की नारी सशक्तिकरण के लिए समाज में महिलाओं की समानता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए जाने की जरूरत है। जब एक महिला सशक्त और स्वावलंबी बनती है तो वहन सिर्फ अपने परिवार बल्कि समाज को नई दिशा देने का काम करती है।
कार्यक्रम में एनएसएस कोर्डिनेटर शीला, पिंटू मुंडा, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार, लकी कुमार, अभिनव कुमार, पुनीत कुमार, शिखा कुमारी, प्राची कुमारी सहित कई छात्र छात्रा उपस्थित रहे।