रामगढ़: एकल अभियान संच भुरकुंडा का आचार्या अभ्यास वर्ग और संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को देवरिया फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया। खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुई। जिसमें सभी ग्राम विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी बच्चों को संच समिति भुरकुंडा के द्वारा कॉपी, मेडल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अभ्यास वर्ग में शामिल सभी आचार्या को कलम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सक्रिय संच समिति समाजसेवीें जयप्रकाश बेदिया उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को एकल अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। बताया गया कि विजेता बच्चे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में रामगढ़ अंचल अभियान प्रमुख खिरेंद्र कुमार, संच समिति संरक्षक योगेश दांगी, संच समिति अध्यक्ष सन्नी कुशवाहा, सचिन विजय, महिला समिति अध्यक्ष अनामिका श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर संच प्रमुख भुरकुंडा नागेश्वर महतो सहित सभी विद्यालय ग्राम से आए हुए आचार्या और बच्चे उपस्थित थे।
