रामगढ़: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने बुधवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत दो सॉस फैक्ट्री में जांच अभियान चलाया। सेवईयागढ़ा स्थित सोनी फूड प्रोडक्ट के नाम से चलाए जा रहे मुस्कान ब्रांड के सॉस फैक्ट्री की जांच की गई। जहां खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई अनियमिताएं पाई गई। जिसके उपरांत 1600 लीटर सॉस को जप्त किया गया। बताया गया कि पूर्व में भी इस फैक्टरी पर कार्रवाई की गई थी। जिसके तीन नमूने फेल होने के बाद न्याय निर्णायन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के कोर्ट में मामला चल रहा है। इसके उपरांत पारसोतीया स्थित संजय प्रसाद अग्रवाल द्वारा संचालित स्वास्तिक भंडार की सॉस फैक्ट्री को भी सीज किया गया।
बताया जाता है कि यहां निर्मित सॉस कोहड़ा के पल्प, कलर, सैकरीन और कई हानिकारक केमिकलों को मिलाकर बनाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इन सॉस का उपयोग फास्ट-फूड के ठेले और छोटे दुकानदारों में किया जाता है।