रांंची: सिविल करते कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी रोशन मुंडा को महेशपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में अनगड़ा के महेशपुर में रांंची पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें रोशन मुंडा के पांव में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक सहयोगी भाग निकला। आरोपी का रिम्स में इलाज कराया जा रहा है। 

बताते चले कि बीते शुक्रवार सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में सिविल कोर्ट रांंची के अधिवक्ता गोपी कृष्ण को उनके घर के बाहर अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम ने महेशपुर में छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

By Admin

error: Content is protected !!