बाल अधिकारों की रक्षा सामाजिक दायित्व : विजयंत कुमार 

रामगढ़: सामाजिक संस्था अग्रगति के द्वारा बुधवार को भुरकुंडा स्थित ए’ला एग्लाइज विद्यालय में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी के दुष्परिणाम और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में भावी खतरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। बाल अधिकारों की रक्षा सभी का सामाजिक दायित्व है।

कार्यक्रम में अग्रगति संस्था की प्रतिनिधि इशरत जहां ने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी के दुष्परिणामों और कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कुप्रथाओं के कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास बाधित होता है। उन्होंने बताया कि कैसे हम बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी को रोक सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावकों ने बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में जय किशोर प्रसाद महतो, धर्मेश सोनी, सूरज देव सिंह, कंचन दास, कंचन सोनी, अजीत शर्मा, अजीत कुमार सिन्हा, कृष्ण अम्बष्ठा, मिथलेश बेदिया, सुनील कुमार, वैभव कुमार, राजन कुमार, कुमार विश्वक सेन, बबीता सिंह, शबाना खातून, अंजलि सिन्हा, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!