Agriculture and animal husbandry-based two-day training concluded in KodermaAgriculture and animal husbandry-based two-day training concluded in Koderma

कोडरमा : समर्पण एवं आरएमआई की ओर से बेंदी स्थित पंचायत भवन में उन्नत कृषि एवं पशुपालन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में बेंदी, जरगा एवं गझंडी पंचायत के चयनित 30 किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षक के रूप में हजारीबाग के कृषि शोधकर्ता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खेती और पशुपालन देश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। कुदरत के बदलते रूप में खेती एक जोखिम पूर्ण कार्य जरूर है परंतु नए और मौजूदा तकनीक को अपनाने से यह मुश्किल बिल्कुल आसान हो जाता है।

उन्होंने पौधों में लगें कृमि से बचाव, ग्रीष्म ऋतु में खेतों की जुताई के तरीके, जैविक बनाने की विधि एवं प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावे प्लास्टिक मलची के उपयोग के तरीके, टपक सिंचाई की विधि, लैंड लेजर लेवलिंग, मिश्रित खेती, बीज का चुनाव एवं उपचार आदि की भी जानकारी दी गई। वहीं निमास्त्र एवं जीवामृत को बनाकर डेमो दिखाया गया।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में मुख्य रूप से समर्पण के मनीष लहेरी, राजेश कुमार, नीलेश यादव, क्षेत्रीय कार्यकर्ता राहुल कुमार भुइयां, देवंती देवी सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!