Airtel launches 5G service in two cities of JharkhandAirtel launches 5G service in two cities of Jharkhand

रांंची: टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को झारखंड के दो शहरों में एयरटेल 5G प्लस सेवा की शुरुआत की। रांंची और जमशेदपुर के कुछ स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध कराई गई है। जहां 5G कंपैटिबल डिवाइसों पर ग्राहक फिलहाल बिना कोई शुल्क दिये सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी जल्द ही अन्य जगहों पर सेवा का विस्तार करेगी। जानकारी के मुताबिक 4G की तुलना में 5G पर इंटरनेट एक्सेस कई गुना फास्ट है। 

फिलहाल रांंची और जमशेदपुर में यहां उपलब्ध है सेवा

रांंची के मेन रोड, फिरायालाल चौक, लालपुर, रेलवे स्टेशन, हिनू चौक, पिस्का मोड़, हरमू, खेलगांव, दीपाटोली, कांटा टोली, बूटी मोड़ और राजेंद्र चौक डोरंडा में सेवा शुरू की गई है। वहीं जमशेदपुर के साकची मार्केट, बिष्टुपुर, टेल्को कॉलोनी, टाटानगर स्टेशन, सोनारी, मानगो-डिमना रोड, पीएम मॉल, कदमा, भुवनेश्वरी मंदिर क्षेत्र में सेवा शुरू हो गई है।

By Admin

error: Content is protected !!