रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में चुनाव प्रभारी सरोज सिंह ने अजय पासवान को भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष और सतीश मोहन मिश्रा को प्रभारी मनोनीत किया है। जिसपर भुरकुंडा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला कार्यालय से वापस भुरकुंडा लौटने पर बिरसा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष अजय पासवान और प्रभारी सतीश मोहन मिश्रा को माला पहनाकर बधाई दी गई। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया गया। वहीं नव मनोनीत पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

मौके पर योगेश दांगी, जुगल नायक, लक्ष्मी देवी, महेंद्र सिंह, राजन पांडेय, ज्योति सिंह, राकेश जयसवाल, विनोद सिंह, जनार्दन सिंह, अभिषेक मिश्रा, रणजीत राम, सूरज शर्मा, देव कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!