रामगढ़: आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो और संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव विजय साहू, जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीरत्नम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

भ्रष्टाचार में डूबी है राज्य सरकार, जनता परेशान : आजसू

अपने संबोधन में केंद्रीय महासचिव विजय साहू ने कहा कि राज्य में भूख बेरोजगारी तंगहाली बढ़ी है। झारखंड के युवाओं को राज्य सरकार छलने का काम कर रही है। प्रदेश की विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार हावी है। 

वहीं जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि राज्य की जनता को अपने हक  के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जाति और आवासीय प्रमाण पत्र तक समय पर निर्गत नहीं हो रहा है। जमीन की दाखिल – खारिज के हजारों आवेदन लंबित हैं। अबुवा आवास योजना तक में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन श्रीवास्तव, भुवनेश्वर महतो, राजू कुमार, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, अशोक पाठक, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, बबिता देवी, बीरेंद्र झा, ब्रजेश सिंह, ब्यास पांडेय, राहुल रंजन, कौलेश्वर महतो, अखिलेश महतो, बिंदेश बेदिया, विक्रांत साहू, द्वारिका महतो,  नित्यानंद कुमार, ब्यास पांडेय, कामेश्वर मेहता, अनिल सोनी, रामप्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, भुन्नू सिंह, रोबिन मुखर्जी, बुधन गोस्वामी, राजेश मंडल, राजकिशोर प्रसाद, लालू महतो, राजेश महतो, सुखदेव महतो, बैजनाथ महतो, धनेश्वर महतो, गुरुदयाल ठाकुर, संजय मिश्रा, फूलचंद महतो, प्रकाश राम, गजाधर सिंह, किशोर कुमार, महेश रजवार,  रोहित सोनी, पुष्पा देवी, शिला देवी, रिंकी देवी, ललिता देवी, रीना देवी, सोनमती देवी, चंद्रकांती देवी, रविता देवी, नागेन्द्र सिंह सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!