आजसू के आंदोलनों को डॉ. रामदयाल मुंडा ने दी बौद्धिक दिशा : सुदेश महतो

रांची: आजसू पार्टी ने शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा को उनकी 86वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोराबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि स्व. डॉ रामदयाल मुंडा ने आजसू के आंदोलन को बौद्धिक दिशा दी थी। उन्होंने झारखंडी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया। वे झारखंड की आत्मा थे और उनके विचार आजसू पार्टी के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू की स्थापना के साथ झारखंड आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। उनके संघर्ष और योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका रही। सरहुल पर्व को महोत्सव का स्वरूप भी उन्होंने ही दिया था। आजसू कार्यकर्ता उन्हें सदैव अपना आदर्श मानते रहे हैं।

मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, नजरुल हसन हाशमी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ पार्थ परितोष, छात्र संघ के ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, सचिन महतो, कुमुद वर्मा, सुलेंद लिंडा, प्रताप सिंह, दया शंकर झा, अजीत कुमार, सौरभ यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!