अभियुक्तों की जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी : जितेंद्र सिंह

 

रांंची: आजसू पार्टी रांंची महानगर ने ओरमांझी में 12 वर्षीय नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। जिसके माध्यम से दुष्कर्म के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी और पिड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई। कैंडल मार्च रांंची यूनिवर्सिटी गेट से फिरायालाल चौक तक निकाला गया। 

कैंडल मार्च का नेतृत्व आजसू पार्टी केन्द्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को पीड़ित बच्ची एवं उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति है एवं आजसू पार्टी के द्वारा उन्हें हर संभव सहायता दी जायेगी। पीड़ित बच्ची के साथ जो हुआ वो जघन्य अपराध है। हम सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि न्यायोचित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा और पीड़िता क़ समुचित सुरक्षा और मुआवजा अविलम्ब प्रदान किया जाय। यदि न्याय नहीं मिलता है तो आजसू पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। कहा कि वर्तमान सरकार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल चरम पर है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी बनमाली मंडल, आजसू पार्टी रांची महानगर महासचिव रमेश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, टी के मुखर्जी, सचिव जय श्रीवास्तव, दयाशंकर झा, सुनील सिंह, राहुल तिवारी, सुदीप वर्मा, खुशबू, काजल, बबिता, आंचल सहित कई  शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!