भुरकुंडा में कई महिला-पुरुष कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने अंबा प्रसाद के पक्ष में मांगा वोट

रामगढ़: अंबा प्रसाद बड़कागांव विधानसभा चुनाव फिर जीतेगी और इस बार कांग्रेस कोटे से मंत्री भी बनेगी, यह मेरी गारंटी है, यह बात सूबे के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मंगलवार को भुरकुंडा के न्यू सरदार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। अवसर पर कई महिला और पुरूष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और बड़कागांव सीट पर अंबा प्रसाद को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सभी नए सदस्यों का फूल माला और कांग्रेस पार्टी का पट्टी पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. इकबाल और संचालन राजकिशोर पांडेय ने किया।

इस दौरान अपने संबोधन में कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि चोला बदलने वाले लोगों से जनता को सतर्क रहना रहिए। अंबा प्रसाद साफ-सुथरी राजनीति करती है और क्षेत्र का विकास करती आ रही है। पूरे पांच साल तक आपके सुख:दुख में साथ रही है। विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। अंबा प्रसाद जैसा विधायक मिलना मुश्किल है। कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमारा पूरा परिवार हमेशा से जनता की सेवा में लगा रहा है और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रही है। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में इस बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनेगी।

मौके पर विनोद साहू, बारीक अंसारी, नईम अंसारी, भिखू रजक फिरदौस रामचरण गिरी संजय सिंह, अशोक कुमार, रवि साव बबलु खान सहित कई लोग मौजूद थे

सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मो. इकबाल, सुनील, शानू, मो. मेहरूल खान, शहबाज खान, छोटू खान, जाहीदा खातून, बेबी देवी, चंपा देवी, रसीदा खातून, सविता देवी, सबीना खातून, सरफराज खान, गौतम अग्रवाल, इश्ताक अहमद, शमीम सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!