रांंची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के तहत पलामू प्रमंडल की पंजीकृत महिलाओं के खाते में गुरुवार को 1000 रुपए ट्रांसफर किए। चियांकी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर पलामू प्रमंडल के तीनों के पंजीकृत महिलाओं के खाते में धनराशि भेज योजना का लाभ दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि
महज दो सप्ताह में 45 लाख से अधिक महिलाओं ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अपना नाम पंजीकृत करवाया. अब तक 43 लाख महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने घोषणा कर रखी है कि 31 अगस्त से पहले सभी पंजीकृत महिलाओं के खाते में सम्मान राशि की पहली किस्त के 1,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगले महीने से यानी सितंबर के महीने से हर महीने की 15 तारीख को पंजीकृत लाभुकों के खाते में 1,000-1,000 रुपए डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।
समारोह को हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बैद्यनाथ राम, सत्यानंद भोक्ता और दीपिका पांडेय सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के बीच झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का स्वीकृति पत्र का वितरण किया।