ग्रामीण बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार : रोशनलाल चौधरी 

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के पाली गांव स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल बेदिया, उप मुखिया सोनाली देवी, सांकी मुखिया कोमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य सुषमा देवी, बारीडीह मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, उप मुखिया प्रेमो देवी शामिल रहे।

अवसर पर सर्वप्रथम स्कूल के प्रांगण में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा करते हुए अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक रोशनलाल चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान वर्तमान वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए रौशन लाल चौधरी ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है। कहा कि जीनियस पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर शिक्षक समर्पित हैं। जो काफी सराहनीय है।

कार्यक्रम में जागेश्वर बेदिया, सागर दांगी, दिलीप दांगी,रामनाथ कुमार बेदिया, संदीप, सुनीता, सूरज कुमार बेदिया, राजेश करमाली, अमित, पम्मी, पिंकी, विजय मनीषा राजेश कुमार बेदिया, कृष्णा, जागेश्वर, बसंती, अर्चना, सोनू कुमार, विशाल बेदिया, ज्योति कुमारीकिशोर बेदिया, टिंकू बेदिया, देव बेदिया,सहित स्कूली बच्चे और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!